फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   9.847 km long Champawat bypass will be built at a cost of Rs 320 crore.

Champawat News: 320 करोड़ की लागत से बनेगा 9.847 किमी लंबा चंपावत बाईपास

Fri, 31 May 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 31 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
9.847 km long Champawat bypass will be built at a cost of Rs 320 crore.
चंपावत में प्रस्तावित बाइपास स्थल का निरीक्षण करते ओवरसाइट कमेटी के सदस्य। संवाद 
चंपावत। चारधाम परियोजना के अंतर्गत टनकपुर से पिथौरागढ़ तक निर्मित सड़क पर प्रस्तावित तीन बाईपास के निर्माण के लिए ओवरसाइट कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों ने बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। परियोजना के अंतर्गत अन्य 126 किमी सड़क बन गई है। चंपावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ में समरेखण सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार ओवरसाइट कमेटी से अनुमति के बाद ही इन बाईपासों का निर्माण हो पाएगा। चंपावत का बाईपास 320 करोड़ की लागत से बनेगा जो 9.847 किमी लंबा होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गठित समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एके सीकरी, डॉ. एन. बाला, एसके गोयल और डीके शर्मा की टीम चंपावत पहुंची। टीम ने जिला प्रशासन, सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाईपास निर्माण के संबंध में समीक्षा की और जिला मुख्यालय में बनने वाले बाईपास का शक्तिपुर बुंगा क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण भी किया। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि वर्तमान में नगर के मध्य से सड़क होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहने के साथ ही अन्य दिक्कतों का सामना सभी को करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी मार्ग से चीन सीमा क्षेत्र तक सेना, अर्धसैन्य बल सहित उस क्षेत्र के वाहनों का आगमन और बड़े वाहन चलते हैं। साथ ही आदि कैलाश यात्रा के संचालन के साथ ही पर्यटकों की आवाजाही भी लगातार बढ़ने से चंपावत में जाम की समस्या बढ़ रही है। इसके लिए बाईपास का निर्माण होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य अभियंता डीके शर्मा ने बाईपास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंपावत का बाईपास 320 करोड़ की लागत से बनेगा जो 9.847 किमी लंबा होगा। इस दौरान एसपी अजय गणपति, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार पांडेय,अधिशासी अभियंता आशुतोष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



प्रस्तावित बाईपास के समर्थन में आए जनप्रतिनिधि और ग्रामीण
चंपावत। जिला मुख्यालय में प्रस्तावित बाईपास के समर्थन को लेकर कई गांवों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण आगे आए हैं। जिपं सदस्य प्रतिनिधि मनमोहन बोहरा के नेतृत्व में इंदुवर जोशी, मनोज शर्मा, मनोज जोशी, पीयूष जोशी, गिरीश राम, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, महेंद्र राम, किशोर कुमार आदि प्रस्तावित बाईपास के निरीक्षण के लिए आए ओवरसाइट कमेटी के सदस्यों से मिलने पहुंचे लेकिन विलंब होने के कारण उन्होंने डीएम के समक्ष बाईपास के समर्थन में अपना पक्ष रखा। ग्रामीणों का कहना था कि प्रस्तावित बाईपास कई गांवाें को जोड़ने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। डीएम से मिलने वालों में चौकी, लटोली, धौन, फूंगर, तल्ली चौकी, चौकी, लिस्ता आदि गांवों के ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed