{"_id":"5cbca4ffbdec221440030210","slug":"91555866879-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो-वोल्टेज से परेशान हैं रीठा साहिब के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो-वोल्टेज से परेशान हैं रीठा साहिब के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी के प्रमुख क्षेत्र रीठा सहिब में लंबे समय से लोग लो-वोल्टेज से परेशान हैं। ग्रामीणों ने लो-वोल्टेज से जल्द निजात नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रीठा क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है अंधेरा होती ही यहां लोगों को लो-वोल्टेज की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके चलते बिजली होने का भी कोई लाभ नहीं मिल पाता है।
क्षेत्र के डेढ़ हजार से अधिक लोगों को उजाले के लिए लैंप या दूसरे विकल्पों का सहारा लेना पड़ता है। जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह, प्रमोद बोहरा आदि का कहना है इस दिक्कत को कई बार ऊर्जा निगम के सम्मुख उठाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
वहीं ऊर्जा निगम के उप खंड अभियंता विकास भारती का कहना है इस मामले का पता लगाकर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।