{"_id":"5cbb59f8bdec221435568253","slug":"91555782136-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाना किराया वसूलने से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाना किराया वसूलने से भड़के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट-लोहाघाट मोटर मार्ग पर टैक्सी चालकों की ओर से मनमाना किराया वसूले जाने से नाराज लोगों ने डीएम और एआरटीओ को पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने निर्धारित किराये से अधिक वसूले जाने पर कार्रवाई और वाहन पर किराये की दर को चस्पा नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीण मीना बोहरा, आशा बोहरा, गंगा देवी, अंजलि, दीपा, देवकी, निर्मला, तुलसी, विमला, सरिता, बसंती, हीरा, देवकी, आशा देवी आदि महिलाओं का कहना है कि टैक्सी वाले गल्लागांव से लोहाघाट तक सात किमी और बाराकोट तक छह किमी दूरी का 18 की जगह खुलेआम 30 रुपये किराया वसूल रहे हैं। ज्यादा किराया लेने का विरोध करने वाले लोगों को टैक्सी में नहीं बिठाते हैं ।
इससे गांव के लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने वाहन पर किराये की दर को चस्पा नहीं किए जाने और मनमाना किराया वसूलने वाले टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उधर एआरटीओ रश्मि भट्ट का कहना है कि अधिक किराया वसूले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।