फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ऋषेश्वर महोत्सव में निकली शिव बारात और आकर्षक झांकी

ऋषेश्वर महोत्सव में निकली शिव बारात और आकर्षक झांकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
ऋषेश्वर महोत्सव में निकली शिव बारात और आकर्षक झांकी
लोहाघाट (चंपावत)। महाशिवरात्रि के मौके पर श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर ऋषेश्वर महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान शिव बारात और आकर्षक झांकी निकाली गई। इस दौरान लोग बैंडबाजों के साथ झूमते गाते चल रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फत्र्याल और नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने पूजा-अर्चना के साथ किया। हथरंगिया स्थित सर्वोदय मंदिर से मीनाबाजार, खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार होते हुए शिवालय मंदिर तक शिव-पार्वती की बारात निकाली गई।
विज्ञापन


शिव बारात और झांकी के आगे बैंडबाजों की धुन पर शिवजी के गण नाचते और झूमते हुए चल रहे थे। झांकी के पीछे महिलाएं और पुरुष बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। झांकी में जतिन जोशी शिवजी और जिया रजवार पार्वती का रूप धारण किए हुए थीं। जबकि नंदी सुनील, गण निखिल और विशाल, महात्मा आयुष और पवन बने थे। मेकअप विनोद गोरखा और हेमंत पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मुकेश साह, बाबा आदित्य दास, डीडी पांडेय, नवीन मुरारी, जगदीश जोशी, पप्पू वर्मा, जगदीश साह, दीपक सुतेड़ी, प्रकाश राय, जीवन राय, संजय फर्त्याल, आनंद पुजारी, ईश्वरी लाल शाह, पारस जुकरिया, अमित साह, नवीन बोहरा, महेश राय, विमल कलौनी, संदीप कुमार, दानू सुतेड़ी, जीवन कलौनी, जिपं सदस्य सुषमा फत्र्याल, निर्मला अधिकारी, सावित्री राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed