फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टनकपुर के सचिन ने जीता सिल्वर मेडल

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टनकपुर के सचिन ने जीता सिल्वर मेडल

Mon, 05 Nov 2018 10:26 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टनकपुर के सचिन ने जीता सिल्वर मेडल
टनकपुर (चंपावत)। रांची में चल रही राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 5000 मीटर वॉक रेस में स्थानीय उदीयमान एथलीट सचिन सिंह बोहरा ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। नायकगोठ गांव निवासी सचिन की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला लिया है। सचिन ने प्रज्ञा भारती स्कूल नायकगोठ से प्राथमिक शिक्षा, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से जूनियर की पढ़ाई की। अब वह जनता इंटर कॉलेज रुद्रपुर में 12 का छात्र है। राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल में चयन होने के बाद सचिन का चयन एथलेटिक्स हॉस्टल रोहतक हरियाणा के लिए हुआ। हॉस्टल में भी अभ्यास कर उसने यह सफलता प्राप्त की है। सचिन की इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, सचिव रामायण प्रसाद, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, एनएचपीसी के महाप्रबंधक रईस मियां, प्रबंधक आनंद टैमरे, डॉ. देवी दत्त जोशी, रोहताश अग्रवाल, दलीप राय, अमिताभ झा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed