फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   गांव की मूलभूत समस्याएं दूर कर मुख्यधारा से जोड़ें

गांव की मूलभूत समस्याएं दूर कर मुख्यधारा से जोड़ें

Tue, 30 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
गांव की मूलभूत समस्याएं दूर कर मुख्यधारा से जोड़ें
बनबसा (चंपावत)। तीन ओर से नेपाल से घिरे सीमांत भारतीय ग्राम थपलियालखेड़ा के ग्रामीणों ने कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मूलभूत समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर मुख्यधारा से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस महामंत्री जसवंत बसेड़ा के माध्यम से कुमाऊं आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने अपने को नेपाल सीमा से सटे भारतीय गांव का चौकीदार मानते हुए मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने का हवाला दिया है। लिखा है कि थपलियालखेड़ा के ग्रामीणों का एकमात्र व्यवसाय खेती है।
विज्ञापन


गांव की आबादी करीब 250 है। टनकपुर से गांव की दूरी करीब 8 किमी है, लेकिन गांव में बिजली, पेयजल और सड़क नहीं है। एकमात्र स्कूल टिनशेड में चल रहा है। बरसात में जलभराव और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से गांव का संपर्क अन्य स्थानों से कट जाता है। वर्ष 2004 में लगाई गई सोलर लाइट खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में मुन्नी देवी, रमा देवी, मंजू देवी, पार्वती देवी, जोगा सिंह, कृष्णा सिंह, भगवान सिंह, सुनील सिंह, मोहन सिंह, सुरेश सिंह, रघुनाथ सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed