फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खनन अधिकारी को सप्ताह में दो दिन चंपावत में बैठेंगे के आदेश

खनन अधिकारी को सप्ताह में दो दिन चंपावत में बैठेंगे के आदेश

Wed, 01 Aug 2018 10:29 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खनन अधिकारी को सप्ताह में दो दिन चंपावत में बैठेंगे के आदेश
चंपावत। मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने बरसात से पहले खनन संबंधी प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि खनन खुलने की तिथि निर्धारित होते ही खनन लॉट का आवंटन किया जा सके। बुधवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग ने मंडलायुक्त ने खनन अधिकारी को सप्ताह में दो दिन चंपावत जिले में बैठकर कार्यों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बता दें कि इस वक्त अल्मोड़ा के खनन अधिकारी चंपावत और नैनीताल जिले के भी प्रभारी हैं। मंडलायुक्त ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए छापामारी अभियान चलाने की हिदायत दी। साथ ही अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश के साथ वसूली पर भी ध्यान देने को कहा गया।
विज्ञापन


डीएम एसएन पांडेय ने बताया कि जिले में 21 खनन लॉट चिह्नित हैं। इनका शासन के निर्देशानुसार फिर से संयुक्त निरीक्षण व परीक्षण कर पुलों से दूरी भी देखी जाएगी। साथ ही जिले में सितंबर तक का खाद्यान्न कोटेदारों को उपलब्ध कराने की जानकारी भी डीएम ने दी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, अनिल गर्ब्याल, आरसी गौतम, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed