फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दीपावली से पूर्व होगा चंपावत रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण

दीपावली से पूर्व होगा चंपावत रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण

Thu, 26 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
दीपावली से पूर्व होगा चंपावत रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने अधिकारियों को जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण दीपावली से पहले पूरा करने, धनराशि के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को राज्य और जिला योजना मद से आधे-अधूरे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा। जिला सभागार में लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी, जल संस्थान आदि के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मार्च में अवशेष बजट रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लोनिवि चंपावत डिविजन के ईई डीडी भट्ट ने बताया कि राज्य सेक्टर में 36 करोड़ की लागत से 93 कार्य किए जाने थे लेकिन केवल 10 करोड़ की धनराशि उपलब्ध होने पर 36 कार्य ही पूरे हो पाए हैं और 48 कार्य प्रगति पर हैं जबकि शेष पांच कार्य भूमि विवाद के चलते लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने प्रगति वाले कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। लोनिवि लोहाघाट के ईई बीसी पंत ने बताया कि राज्य योजना में 21 कार्यों के सापेक्ष 972 लाख में से 110 लाख, जिला योजना के 90 कार्यों के सापेक्ष 1577 लाख के सापेक्ष 145 लाख की धनराशि उपलब्ध हो पाई है। राज्य योजना में 13 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और जिला योजना में 24 कार्य पूर्ण, 38 कार्य प्रगति पर हैं।

डीएम ने यूपी निर्माण निगम और सीएनडीएस के प्रत्येक कार्य में रिवाइज एस्टीमेट प्रस्तुत करने, कार्यो का केवल ढ़ांचा खड़े किए जाने पर नाराजगी जताई। बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, आरसी गौतम, एएमए राजेश कुमार सहित पीएमजीएसवाई, एडीबी, आरईएस सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


पीएमजीएसवाई के ईई को सुनाई खरी खोटी
चंपावत। डीएम ने सीडीओ, एसडीएम और पीएमजीएसवाई को धौन-बड़ोली सड़क का विवाद निपटाने को कहा। उन्होंने समरेखन आदि में छूटे गांवों को सम्मिलित कर सड़क का निर्माण न करने पर पीएमजीएसवाई के ईई को खरीखोटी सुनाते हुए विवाद को हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणदायी संस्थाओं को तय समय से पूर्व कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed