{"_id":"5b2d38db4f1c1bc5628b68ab","slug":"91529690331-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर खराब, घंटो हो रही रोस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर खराब, घंटो हो रही रोस्टिंग
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबनबसा (चंपावत)। बनबसा सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र में घंटों रोस्टिंग की जा रही है जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने शीघ्र सब स्टेशन का खराब ट्रांसफार्मर न बदलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर रेलवे द्वारा ऊर्जा निगम की केबल कटे होने से भी उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
करीब एक माह से बनबसा सब स्टेशन स्थित पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब है। इससे क्षेत्र की पूरी बिजली आपूर्ति का भार दूसरे ट्रांसफार्मर पर पड़ रहा है। निगम के जेई प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि एक ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने से वह भी गरम होकर बंद हो रहा है। इससे क्षेत्र में बारी-बारी से सभी तीनों फीडरों पर रोस्टिंग कर बिजली सप्लाई दी जा रही है। निगम के एसडीओ सोएब राजा ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन उन्हें नया ट्रांसफार्मर नहीं मिल पाया है। खराब ट्रांसफार्मर के सुधरने या नए ट्रांसफार्मर के बदले जाने तक क्षेत्र में रोस्टिंग जारी रहेगी। व्यापार मंडल संरक्षक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष भरत भंडारी, ग्राम प्रधान गीता देवी, गंगा गुरुंग, गिरधारी लाल, अरुण कुमार, माला देवी आदि ने शीघ्र सब स्टेशन का खराब ट्रांसफार्मर न बदलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर रेलवे द्वारा पिछले एक माह से रेलवे क्रॉसिंग पर विद्युत केबल कटने से भी कई गांवों की विद्युत आपूर्ति में बाधा आ रही है। रेलवे क्रॉसिंग के करीब एक पखवाड़े पूर्व वहां कटी केबल के संपर्क में आने से एक घोड़े को करंट लगने से उसकी मौत तक हुई है।