{"_id":"5b0c3f7b4f1c1ba66e8b4ff4","slug":"91527529339-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौन-बडोली मोटर मार्ग की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौन-बडोली मोटर मार्ग की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Mon, 28 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। तमाम दावों के बाद भी बडोली के ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने धौन-बडोली मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। बेमियादी धरने पर बैठने का ऐलान किया।
कलक्ट्रेट परिसर में हुई सभा में ग्रामीणों का कहना था कि यह सड़क दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत हुई लेकिन वन संरक्षण अधिनियम की रुकावट आ रही है जबकि वन पंचायत पहले ही विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे चुकी है। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में हुई ग्रामीणों की बैठक में प्रस्तावित सड़क निर्माण का कार्य शुरू न होने पर जिला कार्यालय में बेमियादी धरना, प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। इस पर प्रभारी अधिकारी धीरज गर्ब्याल ने तत्काल पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को तलब कर ग्रामीणों की समस्या सुलझाने के निर्देश दिए। प्रदर्शन में मोहनी देवी, भगीदेवी, राधा देवी, बसंती देवी, खीमा देवी, सुदरी देवी, दुर्गा देवी, ईश्वरी दत्त सक्टा, जयदत्त भट्ट, रेवाधर, सतीश चंद्र, धर्मानंद, खीमानंद, बाला दत्त थ्वाल, प्रकाश चंद्र, रमेश चंद्र, विकास थ्वाल, शंकर दत्त, जगदीश चंद्र, हरीश चंद्र, गंगादत्त सक्टा, टीकाराम, तुलसी थ्वाल, सरोज, चंद्रमणी, रुद्रमणी, हीराबल्लभ आदि थे।
बेमियादी धरने पर बैठने का ऐलान