{"_id":"5ab295aa4f1c1bc3758b6b71","slug":"91521653162-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैतोला मेले के लिए प्रवासियों का आना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैतोला मेले के लिए प्रवासियों का आना शुरू
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। 25 मार्च को परंपरागत रूप से गुमदेश के तीन दिवसीय चैतोला मेले का शुभारंभ होगा। इसके लिए प्रवासी भारतीयों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह बना हुआ है। बाहर नौकरी करने वाले लोग इस मेले के लिए अपने घरों को आ रहे हैं।
मेला कमेटी अध्यक्ष शंकरदत्त पांडेय का कहना है कि 25 मार्च को ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता सुबह 10 बजे मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद जमानी (चमू देवता का डोला) को मड़ गांव ले जाया जाएगा। 26 मार्च को मड़ गांव से चमू देवता की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 27 मार्च को व्यापारिक गतिविधियां होंगी। लोनिवि द्वारा सड़कों को ठीक करने और झाड़ियों का कटान किया जा रहा है, जल संस्थान द्वारा क्षेत्र में खराब पड़े चार हैंडपंपों को ठीक कर चालू कर दिया गया है। मेले में भाग लेने के लिए हॉंगकॉंग से कमल सिंह धामी, दुबई से शंकर दत्त शर्मा, कतर से पवन सिंह धामी यहां पहुंच चुके हैं।