{"_id":"5ab148474f1c1bbf758b66f1","slug":"91521567815-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषकों और स्वयं सहायता समूहों को करें लाभाविंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषकों और स्वयं सहायता समूहों को करें लाभाविंत
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला कार्यालय सभागार में आत्मा परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में परियोजना निदेशक एचजी भट्ट ने कहा कि विकासखंडों में कलस्टर तैयार कर उद्यान, कृषि विभाग कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी से कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में बहुउद्देशीय कृषि कारोबार से कृषक वर्ष भर कार्य कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकता है।
परियोजना निदेशक ने आत्मा परियोजना को जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों से हटकर ग्राम स्तर पर कार्यान्वित करने के निर्देश दिए। मुख्य कृषि अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने अंतरराज्यीय , राज्यीय तथा जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण, भ्रमण एवं किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराये गये कृषि यंत्रों, खाद, बीज आदि के संबंध में जानकारी दी। बैठक में डीडीओ आरसी तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.बीएस जंगपांगी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जीबी जोशी, सहायक निबंधक सहकारिता पीएस राणा, समिति के सदस्य गिरधर सिंह फर्त्याल, नारायण राम, मोहन चंद्र बगौली आदि उपस्थित रहे।