फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   35 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

35 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

Sun, 11 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
35 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
मां श्री पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी है। अवकाश होने एवं यूपी में बोर्ड परीक्षा समाप्त होने से रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देवी मां के दर्शन को उमड़ी। शनिवार रात से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचने लगे थे। करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने देवी मां के दरबार में शीश नवाकर मन्नतें मांगी। वहीं, मेले के चलते क्षेत्र में खासी रौनक बनी है। सीओ आरएस रौतेला ने भैरव मंदिर तक मेला क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पहाड़ियों के शॉटकट रास्तों से आवाजाही पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इधर, नवरात्र की नजदीकि के मद्देनजर प्रशासन नवरात्रों में मेले की व्यवस्थाएं निर्धारित करने में जुट गया है।

तीन मार्च से शुरू हुए पूर्णागिरि मेले में दिन-रात श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम जारी है। ट्रेनों के साथ ही श्रद्धालु अपने निजी वाहनों एवं रोडवेज बसों में यहां पहुंच रहे हैं। रेलवे द्वारा अब तक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन न किए जाने से श्रद्धालुओं को टनकपुर से सिर्फ पीलीभीत तक ही सीधी ट्रेन सेवा का लाभ मिल रहा है, जबकि मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद टनकपुर से सीधे बरेली, कासगंज एवं बदायूं तक सुविधा मुहैया होने की उम्मीद है। वहीं, मेले के चलते मां पूर्णागिरि धाम के साथ ही बूम पार्किंग स्थल, शारदा स्नानघाट, भारत-नेपाल सीमा, रेलवे और बस स्टेशन पर खासी चहल-पहल बनी है।
विज्ञापन



चैनलाइज करने के बाद घाट में नहीं पहुंचा नहाने भर को पानी
शारदा स्नानघाट में नदी को चैनलाइज करने के बाद भी श्रद्धालुओं को घाट के पास नहाने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बता दें कि नदी की धारा को स्नानघाट की तरफ लाने को प्रशासन ने जेसीबी से चैनलाइज तो किया, लेकिन एक-दो दिन बाद ही धारा फिर घाट से दूर खिसक गई है। शारदा चुंगी कालोनी की सभासद जया देवी के मुताबिक बैराज गेट बंद रहने पर तो घाट में पानी पहुंच रहा है, लेकिन बैराज के गेट खोलते ही धारा दूर खिसकने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से पुन: चैनलाइज कर नदी की धारा को घाट के पास लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed