फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   रीठा साहिब, कुल्याल गांव व बोरबगड़ ने अपने-अपने मैच जीते

रीठा साहिब, कुल्याल गांव व बोरबगड़ ने अपने-अपने मैच जीते

Sat, 13 Jan 2018 10:42 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
रीठा साहिब, कुल्याल गांव व बोरबगड़ ने अपने-अपने मैच जीते

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रीठा साहिब में चल रही लधिया घाटी प्रीमियम लीग सीजन- फाइव क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को तीन मैच खेले गए। इनमें में रीठा इलेवन , कुल्याल गांव और बोरबगड़ की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।

चौड़ामेहता के नंदा देवी खेल मैदान में चल रही इस प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को खेले गए पहले मैच में रीठा इलेवन ने रमक एकादश को हराया। रीठा की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 105 रन बनाए। इस टीम की ओर से अनिल ने 35 व अजय ने 20 बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रमक की टीम 12.3 ओवरों में मात्र 51 रन ही बना सकी। रीठा इलेवन के अनिल ने दो विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में कुल्याल गांव ने लधौली की टीम को हराया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल्याल गांव की टीम ने 16 ओवरों में 77 रन बनाए। लधौली की टीम 15.1 ओवर में महज 67 रन ही बना सकी। विजेता टीम के संदीप तीन विकेट लिए। संदीप को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया। तीसरे मैच में बोरबगड़ की टीम ने नौलियागांव की टीम को हराया। इस मैच में पहले खेलते हुए नौलियागांव की टीम ने निर्धारित ओवरों में 82 रन बनाए। जवाब में नौलियागांव की टीम 76 रन ही बना सकी। विजेता टीम के पंकज ने दो विकेट लिए। पंकज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इन मैचों में अंपायर खीम कुल्याल, अनिल बोरा स्कोरर प्रवीन मेहता, अजय मेहता थे। आंखों देखा हाल मुकेश मेहता एवं अनिल ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed