{"_id":"5a32b1284f1c1b6a678c1c2e","slug":"91513271592-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी युवक के पिता ने एसपी को डाक से तहरीर भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोपी युवक के पिता ने एसपी को डाक से तहरीर भेजी
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। महिला को मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने के आरोपी मो. समर महिला के परिजनों की पिटाई से गंभीर घायल है। संयुक्त चिकित्सालय से रेफर करने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए बरेली ले गए हैं। इधर, आरोपी के पिता मो. अहमद ने कोतवाली पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए एसपी को डाक से तहरीर भेजकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।
अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एक महिला के परिजनों ने पहले आरोपी युवक लाल ईमली पड़ाव निवासी मो. समर पुत्र मो. अहमद की पिटाई की और फिर पुलिस को सौंपकर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उधर, आरोपी के पिता का कहना है कि उसके बेटे को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने कहा कि वह भी रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। इसके बाद अब एसपी को डाक से तहरीर भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने का आग्रह किया गया है।