{"_id":"5a1304884f1c1bce408b7f52","slug":"91511195784-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ के लिए खेल मैदानों का निर्धारण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ के लिए खेल मैदानों का निर्धारण पूरा
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। खेल महाकुंभ के तहत 24 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए स्थलों का निर्धारण कर लिया है।
प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि 24 नवंबर को टनकपुर स्टेडियम में ताईक्वांडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को गोरलचौड़ मैदान में फुटबाल और बैडमिंटन, 26 नवंबर को कबड्डी व खोखो बालक, 27 नवंबर को बालिका वर्ग की कबड्डी और खोखो प्रतियोगिता, 28 नवंबर को बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता और 29 नवंबर को बालक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी। 30 नवंबर को डिग्री कॉलेज लोहाघाट में वॉलीबाल प्रतियोगिता तथा 30 नवंबर को ही जवाहर नवोदय में टेबल टेनिस प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर शुरू होने वाले विभिन्न जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में 2424 बालक एवं बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
अंडर-14 में एबीसी आल्मामैटर बना विजेता
चंपावत। यहां खेल महाकुंभ के तहत सोमवार को ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं का समापन किया गया। अंडर-14 वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में एबीसी आल्मामैटर विजेता और यूनिवर्सल स्कूल उप विजेता तथा विद्या मंदिर तीसरे स्थान में रहा। अंडर-17 फुटबाल में मार्डन स्कूल विजेता और यूनिवर्सल उप विजेता तथा जीआईसी तीसरे स्थान में रहा। प्रतियोगिताओं के संचालन में महेंद्र बोरा, प्रदीप बोरा, अमित वर्मा, चंद्रप्रकाश, कमल गहतोड़ी, राजेंद्र सिंह, नरेश जोशी, गिरीश गहतोड़ी, नवीन भट्ट, पूरन वर्मा आदि ने सहयोग किया।