{"_id":"59ff41334f1c1bd8538bb1ca","slug":"91509900595-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध प्रतियोगिता में नेहा और सक्षम ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध प्रतियोगिता में नेहा और सक्षम ने बाजी मारी
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। श्री मिशन संस्था की ओर से विकासखंड में विभिन्न स्कूलों के बच्चों की निबंध प्रतियोगिता में नेहा और सक्षम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक के 80 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विकासखंड सभागार में शिक्षक रबीश पचौली के संचालन में हुई स्वच्छता एवं पोषण अपनाना है, टीकाकरण जरूर कराना है विषय पर जूनियर और सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बखूबी से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में नेहा ने पहला, बबीता ने दूसरा, दीपांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सक्षम ने पहला, प्रियंका ने दूसरा, महेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक आरसी पचौली, दीपक सोराड़ी ने सहयोग किया। मिशन के दीपक जोशी ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में श्याम सिंह लडवाल, एनसी सोराड़ी, शांति प्रसाद जोशी मौजूद थे।