{"_id":"59dfa9454f1c1ba7678b58b8","slug":"91507830085-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरलचौड़ मैदान में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरलचौड़ मैदान में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। दीपावली त्यौहार को लेकर प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में एसडीएम सदर की अध्यक्षता में हुई व्यापारियों की बैठक में तय किया गया कि इस बार भी दीवाली के दौरान 17 से 20 अक्तूबर तक गोरलचौड़ मैदान में आतिशबाजी बाजार लगाया जाएगा।
जिसके लिए 16 अक्तूबर को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। तय किया गया कि धनतेरस के दिन मुख्यालय की प्राइवेट टैक्सियां रोडवेज परिसर में खड़ी की जाएंगी। इसके अलावा पॉलिथीन के प्रयोग पर सख्ती से अंकुश लगाए जाने का निर्णय लिया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने कहा कि तमाम प्रयासों के बाद भी पॉलिथीन के चलन पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने सभी व्यापारियों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान, व्यापार संघ महासचिव नवल जोशी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।