फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पंचेश्वर बांध:पर्यावरणीय आपतियों के लिए खुली बैठक 9 को

पंचेश्वर बांध:पर्यावरणीय आपतियों के लिए खुली बैठक 9 को

Mon, 24 Jul 2017 10:42 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
पंचेश्वर बांध:पर्यावरणीय आपतियों के लिए खुली बैठक 9 को
चंपावत। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने कहा कि पंचेश्वर बांध में पर्यावरणीय आपत्तियों एवं समस्याओं के लिए निस्तारण के लिए नौ अगस्त को होने वाली खुली बैठक में किसी भी कारण उपस्थित होने में असमर्थ व्यक्ति अपनी समस्याएं आठ अगस्त तक तहसील कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन



सोमवार को खुली बैठकों और संयुक्त निरीक्षण के लिए जिला कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की बांध से संबंधित समस्या छूटनी नहीं चाहिए। उन्होंने वन, राजस्व, पंचायतीराज विभाग सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि बांध निर्माण के संबंध में जनमानस द्वारा पूछी जा रही बातों एवं जिज्ञासाओं का सही एवं सटीक जवाब दिया जाए। जनता बांध से संबंधित जानकारी एसडीएम या कंपनी के अधिकारियों से प्राप्त कर सकती है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्तियों का परियोजना से कोई भी संबंध न होने पर भी अपने स्वार्थ के लिए अनावश्यक विरोध के लिए भ्रामक व गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं। भ्रामक और गलत जानकारियां प्रचारित करने वाले व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाए रखने और उनका नाम उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ हरगोविंद भट्ट, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार ललित मोहन, नीलू चावला, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, वाप्कोस कंपनी के इंजीनियर, राजस्व, वन, पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed