{"_id":"596112a64f1c1b521b8b4736","slug":"91499533990-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतार वार्ड में स्ट्रीट लाइटें खराब होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतार वार्ड में स्ट्रीट लाइटें खराब होने से परेशानी
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। नगरपालिका की ओर से रात्रि में पथ प्रकाश के लिए विभिन्न वार्डों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका के छतार वार्ड और मादली वार्ड के मुख्य रास्तों पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें महज शोपीस बनी हैं। इस संबंध में लोगों की ओर से पालिका प्रशासन को जानकारी देने के बाद भी स्ट्रीट लाइटों को जलाने के समुचित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। पालिका की ओर से छतार और मादली वार्ड पर दो-तीन पोल छोड़कर एक पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाने की औपचारिकता निभाई है, लेकिन उजाला कोई भी स्ट्रीट लाइट नहीं दे रही है।
संबंधित वार्ड के लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटों के खुलने और बंद होने का कोई समय निर्धारित नहीं है। इस कारण जो स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं, वह रात के अलावा दिन में भी जलती ही रहती हैं। स्ट्रीट लाइटों को जलाने और बंद करने का कार्य संबंधित पोल के आसपास रहने वाले लोग कर रहे हैं। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी का कहना है कि बारिश में क्षतिग्रस्त हुई स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जा रहा है।