{"_id":"5c7d5fb6bdec2213fa1f96be","slug":"81551720374-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने व्यापारियों की उम्मीदों पर फेरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने व्यापारियों की उम्मीदों पर फेरा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सोमवार सुबह चटख धूप खिलने के साथ दिन की शुरुआत हुई। लोग सज धजकर शिवरात्रि के मौके पर यहां आयोजित मेले में शामिल होने आए। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। करीब तीन बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में जहां गिरावट आ गई। वहीं शिवरात्रि की रौनक फीकी पड़ गई।
बरेली, पीलीभीत, खटीमा, टनकपुर आदि स्थानों से आए व्यापारियों को बारिश के कारण निराश होना पड़ा। दोपहर तक बाजार और शिवालय मंदिर स्थित पार्क में काफी चहलपहल रही। बारिश शुरू होते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों को लौटने शुरू हो गए। इसके चलते व्यापारियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।