{"_id":"5c2916ecbdec2257114a9596","slug":"81546196716-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी में एनजीओ के माध्यम से टेकहोम राशन वितरण के फैसले का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी में एनजीओ के माध्यम से टेकहोम राशन वितरण के फैसले का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। आंगनबाड़ी केंद्रों में एनजीओ के माध्यम से टेकहोम राशन वितरण का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया है।
शुक्रवार को विभाग की मुख्य सेविकाओं ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर टेकहोम राशन का वितरण एनजीओ के माध्यम से करने की जानकारी दी। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने एकजुटता के साथ विभाग के इस फैसले का कड़ा विरोध किया।
कहा कि टेकहोम राशन की राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में डाली जाए अन्यथा राशन वितरण की जिम्मेदारी के साथ ही बिल बाउचर, पंजिकाओं के रख-रखाव और ऑडिट की जिम्मेदारी भी एनजीओ को सौंपी जाए। बैठक में मुख्य सेविका माधवी भट्ट, प्रभावती, मीरा जोशी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री यूनियन की अध्यक्ष लीला महर, ब्लॉक अध्यक्ष सुषमा गुप्ता समेत टनकपुर-बनबसा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं।