फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   डोबाभागू जीआईसी में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप

डोबाभागू जीआईसी में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
डोबाभागू जीआईसी में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के राजकीय इंटर कॉलेज डोबाभागू में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। भोजन माताओं को छात्र-छात्राओं के लिए मिड-डे बनाने के लिए तीन किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पानी के अभाव में शौचालयों में ताले लटक गए हैं। अभिभावकों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु न करने पर जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रधानाचार्या जानकी चतुर्वेदी और अभिभावक शेखर तिवारी का कहना है कि विद्यालय में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इसके चलते विद्यालय के 150 छात्र-छात्राओं को पेयजल के अभाव में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि विद्यालय में 102 छात्र-छात्राओं के लिए मिड-डे मील बनाने के लिए भोजन माताएं करीब तीन किमी दूर अपने घरों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि विद्यालय में पानी की आपूर्ति बाधित होने से विद्यालय के शौचालयों में ताले लटक गए हैं। तिवारी ने बताया कि विद्यालय की पेयजल योजना को सुचारु करने के लिए उनके द्वारा कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो सभी अभिभावक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed