फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जल बिन सब सून:पहाड़ के काम नहीं पहाड़ का पानी

जल बिन सब सून:पहाड़ के काम नहीं पहाड़ का पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
जल बिन सब सून:पहाड़ के काम नहीं पहाड़ का पानी
चंपावत। पानी से लबालब शारदा, गौरी, काली, सरयू, धौलीगंगा, लोहावती, गंडक, लधिया, क्वैराला आदि नदियों के होते हुए भी पहाड़ की प्यास नहीं बुझ पा रही है। अब भारत-नेपाल सीमा पर काली नदी पर एशिया का सबसे बड़े पंचेश्वर बांध के जरिए इस पानी से बिजली बनाने की तैयारी तो है लेकिन इस नदी से भी लोगों के गले तर करने की कोशिश न के बराबर है।
विज्ञापन


हाल यह है कि काली नदी से एक भी पेयजल योजना नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता ओंकार सिंह, आन सिंह सहित दूरदराज के कई ग्रामीणों का कहना है कि नदी के नजदीक होने के बावजूद उन्हें पानी नसीब नहीं है। इसी तरह सरयू नदी से भी कोई योजना नहीं बन सकी है। इस बार जिले में करीब 1100 मिलीमीटर बारिश हुई, मगर इससे जल स्रोत और गधेरे रिचार्ज नहीं हो सके हैं। 35 प्रतिशत से अधिक स्रोत बंद होने के कगार पर है। जो बचे हैं, उनका जल स्तर भी निरंतर कम हो रहा है। यही वजह है कि चंपावत जिले के बाराकोट, पाटी, गुमदेश, तल्लादेश के गांव के लोग पीने के पानी के लिए लंबी दौड़ लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी प्रेम चंद का कहना है कि न नौजवानों को नौकरी मिल रही है और नहीं पीने को पानी। इस हालात को बदलने के लिए ठोस योजनाएं भी नहीं बन रही है। पर्यावरण के जानकार विवेक जोशी का कहना है कि जल स्रोतों को रिचार्ज करने के लिए न तो कायदे की नीति है और नहीं विभिन्न विभागों में समन्वय।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल महकमे, वन और राजस्व विभाग मिलकर कारगर क्रियान्वयन करें तो बात बने। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस का कहना है कि जल स्रोतों को रिचार्ज करने के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed