फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाएं:डीएम

कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाएं:डीएम

Fri, 14 Dec 2018 11:39 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाएं:डीएम
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने शिक्षक विहीन विद्यालयों में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के लिए शिक्षकों को वीडियो के जरिए शिक्षण की वैकल्पिक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के अलावा टनकपुर, चंपावत और लोहाघाट में स्मार्ट कक्षाएं संचालित करने के शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने शौचालय विहीन 13 स्कूलों में बीएडीपी से शौचालय बनाने के साथ ही बिजली से वंचित 118 स्कूलों में तुरंत बंदोबस्त करने को कहा। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि नंदा-गौरा योजना में 1300 आवेदन संबंधित विभाग को भेजे गए हैं। माध्यमिक के 15100 छात्रों में से 15086 के बैंक खाते आधार लिंक कर दिए गए हैं। बैठक में डीएसटीओ एनबी बचखेती, जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या बीनू जैन, डायट के प्राचार्य केसी साक्य, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बीडी ओली, डीईओ डीएस राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


आधार लिंक से जुड़े 56782 राशनकार्ड
पूर्ति विभाग की समीक्षा में बताया गया कि 57634 राशन कार्डों में से 56782 को आधार से जोड़ा जा चुका है। डीएम ने उज्ज्वला योजना में छूटे पात्र लोगों को लाभान्वित करने के लिए न्याय पंचायत नोडलों से सूची तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed