{"_id":"5bf6f520bdec22415168808d","slug":"81542911264-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान को शारदा तट पर श्रद्धालुओं ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान को शारदा तट पर श्रद्धालुओं ने डाला डेरा
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। दूरदराज से श्रद्धालुओं की टोलियां शुक्रवार को होने वाले गंगा स्नान के लिए शारदा तट पर पहुंचने लगी है। समूचे घाट क्षेत्र में जगह-जगह श्रद्धालुओं की टोलियों ने तंबू लगाकर बृहस्पतिवार दोपहर से ही अखंड रामायण पाठ एवं भजन-कीर्तन शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालु शारदा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना करेंगे।
दीपावली के ठीक पंद्रह दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर पूर्णिमा तक गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। विशेषकर पूर्णिमा को गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि इस पर्व पर गंगा में न सिर्फ भगवान शिव का बल्कि अग्नि, सूर्य और इंद्र का भी वास रहता है और गंगा स्नान से देवताओं की कृपा मिलती है। इसी धार्मिक मान्यता के चलते कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल शारदा में डुबकी लगाने को दूरदराज से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पीलीभीत, बरेली, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर आदि क्षेत्रों से आई श्रद्धालुओं की टोलियों ने तंबू लगाकर भजन-कीर्तन एवं अखंड रामायण पाठ शुरू कर दिया है।
शारदा तट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
टनकपुर। गंगा स्नान के लिए शारदा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि शारदा तट पर पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही जल पुलिस के तैराक जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। चोर-उचक्कों पर भी पैनी नजर रखने को कहा गया है।