{"_id":"5babcaec867a557ffe03fc50","slug":"81537985260-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों का थ्वालखेड़ा और खेतखेड़ा में फिर उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों का थ्वालखेड़ा और खेतखेड़ा में फिर उत्पात
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। जंगल से लगे खेतखेड़ा और थ्वालखेड़ा में हाथियों ने मंगलवार रात फिर उत्पात मचाया। मंगलवार रात हाथियों ने पहले थ्वालखेड़ा में खड़क सिंह की गोशाला को क्षतिग्रस्त किया, फिर खेतखेड़ा गांव में पुष्कर जोशी, गिरीश जोशी, महेश जोशी, पुष्कर सिंह, बहादुर सिंह बोहरा, देवी दत्त की खेतों में खड़ी फसल रौंदकर तबाह की है।
हाथियों के लगातार उत्पात एवं फसल को नुकसान पहुंचाने से ग्रामीण जहां भयभीत हैं, वहीं फसल और संपत्ति को पहुंचाई जा रही क्षति से उनमें खासा आक्रोश भी है। ग्राम प्रधान सुंदर सिंह बोहरा, पूर्व प्रधान विपिन चंद्र जोशी आदि ने वन विभाग एवं प्रशासन से शीघ्र सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की है।