{"_id":"5b609bee4f1c1b923e8b46b5","slug":"81533058030-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना के हताहत मां-बेटे का अंतिम संस्कार हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना के हताहत मां-बेटे का अंतिम संस्कार हुआ
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। निडिल के पास सोमवार को कार दुर्घटना में हताहत मां-बेटे का नवाबगंज (यूपी) में अंतिम संस्कार किया गया। दुर्घटना के बाद से मृतका के मायके निडिल गांव में शोक की लहर है।
निडिल निवासी ममता गिरि (21) की बरेली के नवाबगंज के आकाश गिरि से शादी हुई थी। कुछ दिन पहले वह अपने मायके निडिल आई थी। ममता अपने डेढ़ साल के बेटे प्रियांशु के साथ चमदेवल अस्पताल इलाज कराने के बाद कार से लौट रही थीं, तभी निडिल के नजदीक जाख जुजरी में कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई थी। ममता के पति आकाश और चाचा गोपाल सिंह सामंत व खड़क सिंह सामंत दोनों के शव नवाबगंज ले गए। खीमराज धौनी, कुंवर प्रथोली, डूंगर सिंह, मदन सिंह, जोगा सिंह सामंत, पुष्कर सिंह, कल्याण सिंह आदि ने शवों को भेजने की व्यवस्था की। वहीं हादसे में घायल हुए कार चालक पवन सामंत (26) पुत्र नारायण सामंत का इलाज चल रहा है।