{"_id":"5b5f55d94f1c1bf6548b5dcc","slug":"81532974553-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज सामग्री की बिक्र पर रोक से कारोबारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज सामग्री की बिक्र पर रोक से कारोबारी परेशान
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। खनन कारोबारियों द्वारा स्टॉक में डंप खनिज सामग्री की बिक्री पर प्रशासन की रोक से खनन कारोबारी खासे परेशान हैं। भवनों का निर्माण करा रहे लोगों को भी निर्माण सामग्री के लिए परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वहीं स्टॉक से खनिज ढुलान में लगे ट्रक चालकों, श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। खनन कारोबारियों ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन भेजकर बिक्री पर लगाई गई रोक हटवाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि खनिज की बिक्री पर रोक से उनका कारोबार तो चौपट है ही भवनों का निर्माण करा रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। प्रशासन को जरूरत पर खनिज सामग्री देने का विश्वास दिया गया है, बावजूद इसके खनिज की बिक्री पर रोक नहीं हटाई जा रही है। वहां पूरन सिंह महर, लक्ष्मण सिंह पाटनी, चंदन सिंह, राजेश मोहन भट्ट, कुंदन सिंह, देवी दत्त भट्ट, कृष्णानंद भट्ट, दीपक जोशी, बंशीधर जोशी, गजेंद्र पाल, महेश सिंह आदि थे।
विधायक ने दिए बिक्री पर रोक हटाने के निर्देश
टनकपुर। खनन कारोबारियों की समस्या को क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गंभीरता से लेते हुए डीएम को पत्र भेज स्टॉक में डंप खनिज सामग्री की बिक्री पर रोक हटाने को कहा है। पत्र में विधायक ने कहा है कि टनकपुर में खनन व्यवसाय क्षेत्र की जनता की आजीविका का साधन है।