{"_id":"5b50d09a4f1c1b8f568b54b1","slug":"81532022938-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी गोरल कप फुटबॉल अंडर-14 प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी गोरल कप फुटबॉल अंडर-14 प्रतियोगिता
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। मिनी गोरल कप फुटबॉल प्रतियोगिता की अंडर-14 प्रतियोगिता के बृहस्पतिवार को हुए मुकाबलों में खर्ककार्की और माउंट कार्मल स्कूल ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
गोरलचौड़ मैदान में हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में जूनियर हाईस्कूल खर्ककार्की ने एशियन एकेडमी स्कूल को 3-1 से हराया। खर्ककार्की के प्रियांशु गोस्वामी ने दो और करन सेठी ने एक गोल किया। एशियन एकेडमी की ओर से मयंक फर्त्याल ने एकमात्र गोल किया। दूसरे मैच में माउंट कार्मल स्कूल ने विद्या मंदिर को दो गोल से हराया। माउंट कार्मल के युवराज कार्की और मनीष ने गोल किए। पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी। रेफरी योगेशनाथ व रितिक तड़ागी और लाइनमैन नीरज गोस्वामी, विजय रावत व अमन थे। इस मौके पर प्रकाश कार्की, सुनील गड़कोटी, बीएन उपाध्याय, मुकेश वर्मा, मुुकुल ढेक, अमित वर्मा, प्रदीप बोरा, मुन्ना राय मौजूद थे।