फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ऋण जमा अनुपात में चार प्रतिशत की कमी पर नाराजगी

ऋण जमा अनुपात में चार प्रतिशत की कमी पर नाराजगी

Mon, 02 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
ऋण जमा अनुपात में चार प्रतिशत की कमी पर नाराजगी

विज्ञापन
चंपावत। जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में परियोजना निदेशक एचजी भट्ट ने बैंकों के ऋण जमा अनुपात में चार प्रतिशत की कमी आने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने पीएनबी, एसबीआई, एनटीएल, पीएसबी, विजया बैंक को एक अभियान के तहत ऋण-जमा अनुपात में वृद्धि करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पीएम आवास शिक्षा ऋण को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में अभी तक 54 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिन्हें 609.15 लाख का ऋण स्वीकृत कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में बैंकों ने 75 बैंक मित्रों की नियुक्ति कर दी है जो गांवों तक बैंकिंग सेवा प्रदान करेंगे। उद्योग महाप्रबंधक जीबी जोशी ने बताया कि बड़ी योजनाओं में तराई के बैंकों की ओर से ऋण स्वीकृत करने में आनाकानी की जा रही है।
विज्ञापन


एकला चलो पत्रिका का किया गया विमोचन
चंपावत। सलाहकार समिति की बैठक में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से प्रकाशित वार्षिक पत्रिका एकला चलो का विमोचन किया गया। संस्थान के निदेशक जनार्दन चिल्कोटी, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, बैंक प्रबंधक विकास गुप्ता, देवेश जोशी, किशन सिंह, राज श्री, डीएन जोशी, प्रमोद रावत, एनआर जोहारी, उमेश शर्मा, आरके आर्या, प्रताप बोरा, कमल राणा सहित अन्य अधिकारी, बैंक प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed