{"_id":"5b0d8ffd4f1c1ba56e8b537b","slug":"81527615485-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीठा साहिब जोड़ मेले से लौट रहे श्रद्घालुओं की दो बाइकों में टक्कर, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीठा साहिब जोड़ मेले से लौट रहे श्रद्घालुओं की दो बाइकों में टक्कर, आधा दर्जन घायल
Updated Tue, 29 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। रीठा साहिब के जोड़ मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की दो बाइक आपस में टकराने से छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। घायलों में एक महिला, एक बच्ची भी शामिल है। बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
मंगलवार को रीठा साहिब के जोड़ मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की दो बाइक ककरालीगेट के पास आपस में टकरा गई। हादसे में भगवानपुर किच्छा निवासी बलविंदर सिंह (21) पुत्र बंता सिंह, खटीमा निवासी मुकेश (35) पुत्र फकीर सिंह राणा, सनमती नानकमत्ता निवासी कुलविंदर सिंह (19) पुत्र रेशम सिंह, खटीमा निवासी सूरज (13) पुत्र बूटा सिंह, खटीमा निवासी मंदीप (06) पुत्री सुखविंदर सिंह और ममता (22) पुत्री फकीर चंद घायल हो गए। अन्य श्रद्धालुओं ने सभी घायलों को फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक गहतोड़ी ने बताया कि बलविंदर सिंह के सिर, मुकेश के पैर में गंभीर चोट लगी है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।