{"_id":"5b09b0a04f1c1b8a6e8b4d44","slug":"81527361696-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनाग्रि की घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव उपाय करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनाग्रि की घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव उपाय करें
Updated Sun, 27 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने जंगलों में फैली वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी एसडीएम और वन महकमे के अधिकारियों को वनों में फैली आग पर पैनी नजर रखते हुए आग को रोकने के लिय कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारी हरसंभव उपाय करें। उन्होंने जिला स्तर और तहसील स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्षों को निरंतर 24 घंटे खुले रखने तथा प्रतिदिन की घटनाओं से उनको अनिवार्य रूप से सूचित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि नियंत्रण कक्षों की ओर से वनाग्नि रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इसकी जानकारी सभी लोगों को अवश्य दी जाए। डीएम ने अधिकारियों को आगाह किया कि वन संपदा को जलने से रोकना हर अधिकारी जिम्मेदारी है, इसलिए इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने आम लोगों से भी वनाग्नि को रोकने के लिये प्रशासन के सहयोग के लिए आगे आने की अपील की है।