{"_id":"5af483a74f1c1b60098b9453","slug":"81525973927-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंगराड़ा में शिशु भारती के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंगराड़ा में शिशु भारती के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई
Updated Thu, 10 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भिंगराड़ा में चुनाव के जरिए शिशु भारती का गठन किया गया। जिसमें मंजेश शर्मा को अध्यक्ष, योगेश जोशी को उपाध्यक्ष, नीरज शर्मा को सेनापति, ऋषभ भट्ट को मंत्री, पूजा भट्ट को गीत प्रमुख, हिमांशु मिश्र को चिकित्सा, सोनिया को उद्यान, मनोज सिंह को स्वच्छता, अंजलि को वंदना प्रमुख, हिमांशु नाथ को क्रीड़ा प्रमुख, मुकेश को खोया पाया, खिलानंद भट्ट को जल प्रमुख निर्वाचित किया गया। प्रधानाचार्य प्रेम बल्लभ भट्ट ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई, उन्हें शिशु भारती के महत्व व उत्तरदायित्वों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन शिशु भारती प्रमुख आचार्य लालमणी शर्मा ने किया। नवीन चंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में आचार्य विनोद जोशी, सतीश चंद्र, हेम चंद्र जोशी तथा आचार्या निर्मला जोशी, नीता भट्ट, पुष्पा, गीता आदि भी मौजूद रहे।