{"_id":"5a60d9ff4f1c1b8f268b5255","slug":"81516296703-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में बच्चों को जागरूक करने के लिए यातायात नियमों और साइबर अपराधों की जानकारी दी। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बच्चों को सड़क पर चलने, साइकिल चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों, कम उम्र के बच्चों को दोपहिया वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने बच्चों को साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए इससे बचने और एटीएम कार्ड के नंबर किसी के भी मांगने पर नहीं देने को कहा। एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला ने बच्चों को अनजान व्यक्ति द्वारा दी जाने वाली किसी भी सामग्री को नहीं लेने, किसी अनजान व्यक्ति द्वारा बच्चों से नजदीकियां बनाने वालों के बारे में परिजनों और पुलिस को बताने को कहा। पुलिस ने बच्चों से उक्त जानकारियों को अपने परिजनों से भी साझा करने की अपील की। इस मौके पर महिला हेल्पलाइन प्रभारी राधिका भंडारी, हेड कांस्टेबल गीता कन्याल, स्कूल के चेयरमैन क्ल्फ्टिन शिप्वे, प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन, प्रबंधक गिरीश जोशी आदि मौजूद थे।