{"_id":"5a3a9ea74f1c1bd1408be0da","slug":"81513791143-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वैराला पंपिंग योजना के निर्माण में तेजी लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वैराला पंपिंग योजना के निर्माण में तेजी लाएं
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। पेयजल व स्वच्छता मंत्री प्रकाश पंत ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। उन्होंने पेयजल से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि गर्मी में जिले में पेयजल का कोई संकट पैदा न हो उसके लिए अभी से पेयजल स्रोतों की सफाई, उसकी समुचित सुरक्षा, मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लें। क्वैराला पंपिंग योजना के निर्माण में तेजी लाएं।
मंत्री पंत कहा कि नई योजनाओं के निर्माण में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और दीर्घकालीन योजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत करें। बताया कि क्वैराला पंपिंग योजना में तेजी आवश्यक है और शासन स्तर पर धनराशि अवमुक्त करने की कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना में कोई गतिरोध पैदा नहीं होना चाहिए। किसी तरह का गतिरोध होने पर उसे जिला प्रशासन की मदद से समय रहते सुलझाएं।
इस मौके पर कहा कि योजनाओं को गांव, गरीब तक पहुॅचाने में प्रशासन की मदद करें। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्टाफ व उपकरणों की कमी को दूर किया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, एसडीएम आरसी गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, मंडल अध्यक्ष, श्याम नारायण पाण्डेय, पेयजल निगम, जल संस्थान, आबकारी विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे।