{"_id":"5a2d6e934f1c1bb34a8b5508","slug":"81512926867-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायनगर चौड़ी के ग्रामीणों को मंजूर नहीं बाइपास के लिए जमीन देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायनगर चौड़ी के ग्रामीणों को मंजूर नहीं बाइपास के लिए जमीन देना
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट के देवराड़ी बैंड से पाटन-पाटनी स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक तक करीब 10 किलोमीटर के प्रस्तावित बाइपास का रायनगर चौड़ी के ग्रामीणों ने विरोध किया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) खंड के अधिशासी अभियंता और लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन भेजा है।
ग्रामीणों का कहना था कि बारहमासी सड़क के निर्माण के तहत देवराड़ी बैंड से पाटन-पाटनी स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक तक प्रस्तावित 10 किमी बाइपास सड़क के निर्माण में ग्राम सभा डैंसली के मेलकुना तोक में लोगों की पुश्तैनी भूमि है। जिसमें ग्रामीण खेती कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। दीपक चंद्र राय, रमेश चंद्र राय, प्रकाश चंद्र राय, कमल चंद्र राय, दिनेश चंद्र, किशन चंद्र, गणेश दत्त राय, मोहन चंद्र राय सहित यहां के ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मार्ग के चौड़ीकरण और बाइपास सड़क पर इलाके के लोग कतई राजी नहीं है। सड़क के चौड़ीकरण करने से उनकी काफी जमीन को नुकसान पहुंचेगा।