फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नेपाल में पहली बार हो रहे प्रतिनिधि और प्रदेश सभा चुनाव

नेपाल में पहली बार हो रहे प्रतिनिधि और प्रदेश सभा चुनाव

Sun, 26 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में पहली बार हो रहे प्रतिनिधि और प्रदेश सभा चुनाव

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में संविधान लागू होने के बाद पहली बार हो रहे प्रतिनिधि और प्रदेश सभा के चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए कंचनपुर जिले में 86 मतदान स्थलों को अति संवेदनशील, 32 को संवेदनशील घोषित किया गया है। नेपाल प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए भारतीय प्रशासन से भी सहयोग की अपील की है।

नेपाल में पहली बार प्रतिनिधि और प्रदेश सभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। चुनाव का पहला चरण रविवार को संपन्न हो गया। दूसरे चरण में सात दिसंबर को चुनाव होना है। दूसरे चरण में प्रदेश संख्या सात के कैलाली और कंचनपुर जिले में भी चुनाव होना है। इस दौरान बनबसा सीमावर्ती क्षेत्र कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में चुनाव की काफी गहमागहमी रहेगी। चुनाव के मद्देनजर पांच दिसंबर को सायं पांच बजे से सात दिसंबर को सायं पांच बजे तक भारत नेपाल सीमा सील रहेगी। दोनों देशों की सीमा पर पैनी निगाह रहेगी।
विज्ञापन


कंचनपुर के सीडीओ (जिलाधिकारी) कुमार बहादुर खड़का के मुताबिक कंचनपुर में 132 मतदान स्थलों में 86 मतदान स्थल अतिसंवेदनशील, 32 मतदान स्थल संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इसके अलावा 14 मतदान स्थल सामान्य श्रेणी के हैं। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सीमा पर भारतीय प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है। नेपाल प्रशासन ने चुनाव संपन्न कराने के लिए एकीकृत सुरक्षा योजना बनाई है, जिसमें पुलिस, एपीएफ और नेपाल सेना का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर चौकसी बढ़ाई
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में दूसरे चरण के चुनाव के तहत भारत नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि सीमा पर गश्त बढ़ाने के साथ ही चेकिंग बढ़ाई गई है। होटलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सरकारी संपत्तियों और धार्मिक स्थलों की निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्र में आने वाले संदिग्ध और अनजान व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सीमा पर पहले से ही एसएसबी पेट्रोलिंग कर रही है।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed