{"_id":"597b766b4f1c1b5c4f8b4587","slug":"81501263467-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने डिग्री कालेज में प्रयोगशालाओं का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने डिग्री कालेज में प्रयोगशालाओं का जायजा लिया
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रयोगशाला की दयनीय स्थिति देखकर विधायक दंग रह गए। उन्हें आश्चर्य हुआ कि उपकरणों के अभाव में विद्यार्थी कैसे प्रयोगात्मक कार्य करते होंगे।
विधायक ने महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान और भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. शीतल सिंह भंडारी ने विधायक को प्रयोगशालाओं में उपकरणों के अभाव के बारे में बताया और कहा कि महाविद्यालय में उपकरणों की खासी कमी है। जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.बीपी ओली, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉॅ. तनुजा बिष्ट और वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सरस्वती बिष्ट ने प्रयोगशालाओं में उपकरणों की कमी के बारे में विधायक को बताया। जिस पर विधायक ने भरोसा दिलाया कि उन्हें जल्द उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।