{"_id":"596ba7314f1c1b362c8b45c2","slug":"81500227377-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्ग निर्माण में देरी से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्ग निर्माण में देरी से ग्रामीण परेशान
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। ग्रामीण संपर्क मार्ग निर्माण में देरी से क्षेत्र के ग्रामीण खासे परेशान हैं। उन्होंने शीघ्र ग्रामीण संपर्क मार्ग निर्माण नहीं कराने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
कृषि मंडी समिति उपाध्यक्ष जसवंत सिंह बसेड़ा ने लोनिवि द्वारा धीमी गति से सड़क निर्माण कराने पर रोष जताया है। उन्होंने शीघ्र ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण नहीं करने पर जिला मुख्यालय में ग्रामीणों और किसानों के साथ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बता दें कि देवीपुरा, गुदमी, पचपकरिया, बमनपुरी में बरसात में कई ग्रामीण संपर्क मार्ग पर जल भराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतें होती है। कृषि मंडी समिति उपाध्यक्ष बसेड़ा ने बताया कि कांग्रेस शासन ने क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्ग निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये अवमुक्त किए थे, लेकिन लोनिवि धीमी गति से सड़क निर्माण करा रहा है। इससे इस बरसात में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।