{"_id":"595a81d44f1c1b70108b46be","slug":"81499103700-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। चिकित्सा विभाग के विभिन्ननौ पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने साक्षात्कार कमेटी से कहा है कि अभ्यर्थी को संबंधित पद के लिए सक्षम योग्यता होने के साथ कार्य अनुभव, मधुर व्यवहार और संबंधित पद के कार्यों का व्यवहारिक ज्ञान भी होना आवश्यक है। उन्होंने साक्षात्कार में शत प्रतिशत पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जिला सलाहकार, जिला सलाहकार क्वालिटी एसोरेंस, व्यवहार परिवर्तन परामर्शदाता, स्टाफ नर्स, फील्ड सुपरवाइजर, ब्लॉक स्तरीय लेखाकार, डाटा इंट्री ऑपरेटर, जिला समन्वयक समेत नौ खाली पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से दूसरी बार आवेदन मांगे गये थे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी इन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी, लेकिन सक्षम अभ्यर्थियों के उपस्थित न होने के कारण दूसरी बार विज्ञप्ति जारी की गई थी। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार संबंधित पद के सापेक्ष संबंधित विषय पर ही पूरी पारदर्शिता के साथ लिया जाएगा। साक्षात्कार प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। मंगलवार तक जारी रहेगी। इस दौरान साक्षात्कार में समिति के अध्यक्ष डीएम समेत समिति के सदस्य सीएमओ डॉ. एमएस बोरा, डॉ. आरके जोशी, डॉ. रश्मि पंत, सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित शाह, समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी आदि थे।