{"_id":"5957e2b94f1c1bdc398b4ac7","slug":"81498931897-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई तकनीक से अपडेड रहे डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई तकनीक से अपडेड रहे डाक्टर
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने सभी डाक्टरों से नई तकनीक से अपडेट रहने को कहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में डाक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि डाक्टर तमाम तरह के दबाव में काम करते हैं, ऐसे में आवश्यकता उनके मन से काम करने की है।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नित नए आविष्कार और खोजें हो रही हैं, जिनसे जुड़ने के लिए डाक्टरों को लगातार सक्रिय रहना होगा। सीएमओ डॉ.एमएस बोहरा की अध्यक्षता और सीएमएस डॉ.आरके जोशी के संचालन में हुई गोष्ठी में एसीएमओ डॉ.रश्मि पंत, डॉ.सुबुद्धि, डॉ.आरपी खंडूरी, डॉ.केसी ठाकुर, डॉ.हर्ष सिंह ऐरी, डॉ.श्वेता खर्कवाल, डॉ.राजेश गुप्ता, डॉ.शर्मिला, डॉ.राखी बहादुर, डॉ.कासिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन