फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पेट के कीड़ों से पीड़ित हैं नौनिहाल

पेट के कीड़ों से पीड़ित हैं नौनिहाल

Thu, 15 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
पेट के कीड़ों से पीड़ित हैं नौनिहाल

विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 30 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राओं में पेट के कीड़े और दांतों में कीड़े लगने की दिक्कत सामने आई। डॉक्टरों ने छात्र-छात्राओं को दवाएं बांटी।



शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को डायरिया पखवाड़े के तहत डायरिया की रोकथाम के उपाय बताए गए। आरबीएसके के डा.मुकेश तडागी, डा.प्रीति जुकरिया, डा.अरुण मिश्रा, फार्मेसिस्ट विनोद जोशी ने 63 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चों में पेट के कीड़े की शिकायतें पाई गई। इसके निवारण के लिए बच्चों को दवाएं बांटी गई। बच्चों को खाने से पहले साबुन से हाथ धोने, खाने को ढककर रखने, खुले में शौच न करने, शौच के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोने, रोज स्नान करने, बाल एवं नाखूनों को समय-समय पर काटने के सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed