{"_id":"5c5496e6bdec224c164ec5cc","slug":"71549047526-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने स्कूल को साउंड सिस्टम दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने स्कूल को साउंड सिस्टम दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज मऊ के शिक्षकों ने नई पहल शुरू की है। शिक्षकों ने अपने वेतन से धन एकत्र कर साउंड सिस्टम खरीद कर विद्यालय को सौंपा है। प्रवक्ता रितेश वर्मा, अर्जुन छतोला, जसवंत पोखरिया आदि का कहना है कि विद्यालय में साउंड सिस्टम नहीं होने से विद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रैलियों, सभाओं, प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय पर्वों पर होने वाले कार्यक्रमों के संचालन में दिक्कतें हो रही थीं।
कार्यक्रमों को देखने के लिए दूर बैठे लोगों तक आवाज नहीं पहुंच पाती थी। जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। विद्यालय के शिक्षक रितेश वर्मा, अर्जुन छतोला, जसवंत पोखरिया, जनार्दन प्रसाद गड़कोटी, जगदीश जोशी, ममता वर्मा, कनिका विश्नोई, स्निग्धा कन्याल ने छह हजार रुपये की राशि जुटाकर साउंड सिस्टम खरीद कर विद्यालय को भेंट किया। शिक्षकों की इस पहल का अभिभावक-शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रताप राम, मऊ के ग्राम प्रधान जोध सिंह, चमरौली के प्रधान उमेद सिंह आदि ने स्वागत किया।