{"_id":"5c5496d2bdec224c80717751","slug":"71549047506-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालन मंत्री के आवास के बाहर करेंगे क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालन मंत्री के आवास के बाहर करेंगे क्रमिक अनशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पैरावेटेरीनरी वेलफेयर एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर सात फरवरी को पशुपालन मंत्री के आवास के बाहर क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।
शुक्रवार को हुई बैठक में पैरावेटेरीनरी एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने पशुपालन मंत्री रेखा आर्या को पिछले दिनों विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन भेजा था। अभी तक कोई कार्रवाई न होने के कारण एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है।
पैरावेटेरीनरी कर्मियों ने उड़ीसा की तर्ज पर पशुधन सहायक के पदों को समायोजित करने, पशुपालन विभाग में भर्तियों में प्राथमिकता प्रदान करने और एआई टेक्नीशियन व ड्रेसर के पदों को सृजित कर कार्यभार देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
इस दौरान पवन पांडेय, पुष्कर दत्त भट्ट, शेखरानंद जोशी, हयात राम, नारायण जोशी आदि शामिल रहे।