फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पेयजल योजना की मरम्मत को लेकर किया प्रदर्शन

पेयजल योजना की मरम्मत को लेकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
पेयजल योजना की मरम्मत को लेकर किया प्रदर्शन
चंपावत। जिले के बाराकोट विकासखंड के चौमेल क्षेत्र की महिलाओं ने पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2013 में स्वजल परियोजना की ओर से बनाई गई पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि वर्ष 2016 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान पेयजल लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत न किए जाने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि चौमेल में 90 परिवार निवास करते हैं। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को बहुत दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल योजना की मरम्मत नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। वहां पुष्कर सिंह महर, किशोर सिंह, कलावती देवी, मनी देवी, कुलदीप फर्त्याल, मनोज सिंह, राकेश गोस्वामी, रतन सिंह, झूपा देवी, गीता देवी, हयात सिंह, मान सिंह बिष्ट, मुन्नी देवी, जीवंती देवी, संजय फर्त्याल, बसंती देवी, शंकर राम, पार्वती देवी, रमेश राम, जैमती देवी, हेमा देवी, आनंदी देवी, शांति देवी आदि थे। इस संबंध में डीएम रणवीर सिंह चौहान ने स्वजल परियोजना निदेशक एचजी भट्ट को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed