{"_id":"5c23a21bbdec2256ce081591","slug":"71545839131-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यास बुझाने को ठंड में निकल रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यास बुझाने को ठंड में निकल रहा पसीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। शहर से लगी ग्राम पंचायत रायनगर चौड़ी के लोगों को प्यास बुझाने के लिए ठंड में पसीने बहाना पड़ रहा है। पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान विमला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भैरव राय, गणेश दत्त, नीरज, मोहन चंद्र, दीपक, देवकी, राजेंद्र आदि का कहना है कि गांव के लिए बनी बलांई पेयजल योजना में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इसकी जानकारी जल संस्थान को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। इसके चलते लोग कड़ाके की ठंड में दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं करने पर मोर्चा खोलने की जल संस्थान को चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि स्रोत से मुख्य टैंक तक बहुत कम पानी पहुंच रहा है। लाइन में दिक्कत को दूर कर जल्द आपूर्ति कराई जाएगी।