फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मां पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां पूरी

मां पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां पूरी

Mon, 08 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां पूरी
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। बरसात में छिन्न-भिन्न हुई व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया है। सोमवार को धाम के टून्यास क्षेत्र की पेयजल लाइन की भी मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारु कर दी गई है। जलसंस्थान ने काली मंदिर और मुख्य मंदिर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था भी बुधवार तक सुचारु कर देने का दावा किया है।
विज्ञापन


दस अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाएगी। देश के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी हर साल काफी संख्या में भक्त देवी मां के दर्शन को पहुंचते हैं। इस बार भी मेले में बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है, जिसके मद्देनजर प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने में जुटा है।
विज्ञापन


मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि मोटर और भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक पैदल मार्ग को दुरुस्त किया जा जा चुका है। जल संस्थान ने सोमवार को टून्यास क्षेत्र में भी पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुचारु कर दी है, लेकिन काली मंदिर और मुख्य मंदिर क्षेत्र की पेयजल लाईन की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जल संस्थान के जेई बीएस कुवार्बी ने दावा किया है कि बुधवार की दोपहर तक लाइन की मरम्मत का कार्य पूरा करा काली मंदिर व मुख्य मंदिर क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भी सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed