{"_id":"5ac8fd9b4f1c1bb4618b5fe3","slug":"71523121563-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन के बाद पाटी प्राथमिक विद्यालय में छह छात्र बढे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन के बाद पाटी प्राथमिक विद्यालय में छह छात्र बढे़
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। छात्र संख्या दस से कम होने के कारण नए शिक्षा सत्र में शिक्षा विभाग द्वारा दूसरे विद्यालय में समायोजित किए गए पार्टी के प्राथमिक विद्यालय में समायोजन के बाद छह नए छात्र बढ़ गए हैं। इस विद्यालय में अब छात्र संख्या नौ से बढ़कर 15 हो गई है। स्कूल में छात्र संख्या बढ़ने पर पाटी के ग्राम प्रधान ने उप शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर विद्यालय को दूसरे विद्यालय में समायोजित न करने की मांग उठाई है।
उल्लेखनीय है कि दो अप्रैल से शुरू नए शिक्षा सत्र में छात्र संख्या कम होने के कारण नौ प्राथमिक विद्यालय
बंद कर दिए गए थे। ये सभी विद्यालय दस या दस से कम छात्र संख्या के साथ ही एक किलोमीटर की परिधि में अन्य स्कूल होने की वजह से बंद किए गए थे। इनमें प्राथमिक विद्यालय पाटी भी शामिल था। इसे प्राथमिक विद्यालय पूनाकोट में समायोजित किया गया था। लेकिन पाटी राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बीते दो दिनों में छह नए प्रवेश होने से छात्र संख्या बढ़कर 15 हो गई है। ग्राम प्रधान छत्र सिंह बिष्ट का कहना है कि छात्र संख्या में इजाफा होने से अब इस स्कूल का पूनाकोट में समायोजन करना औचित्यहीन हो गया है। लिहाजा इसे वापस पाटी में संचालित किया जाए। उन्होंने इस संबंध में उप शिक्षाधिकारी के माध्यम से डीईओ को ज्ञापन भेजा है। पाटी के खंड शिक्षाधिकारी उदय प्रताप मिश्र का कहना है कि मामले का परीक्षण कर उचित कार्यवाही की जाएगी।