फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सड़क सुविधा की राह ताक रहा है कोट अमोड़ी क्षेत्र

सड़क सुविधा की राह ताक रहा है कोट अमोड़ी क्षेत्र

Mon, 26 Feb 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुविधा की राह ताक रहा है कोट अमोड़ी क्षेत्र
चंपावत। जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी की दूरी पर स्थित कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत सड़क सुविधा से वंचित है। इस पंचायत में चार तोक कोट अमोड़ी, लेक अमोड़ी, सर्नका, जौर्का शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोकसभा, विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्हें हर बार सड़क बनाने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भुला दिया जाता है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता कमल भट्ट, दिनेश भट्ट का कहना है कि इससे पूर्व ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर कई अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के समक्ष गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनका कहना है कि गांवों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में परिवारों में पलायन बढ़ रहा है। गांव में अब केवल वही लोग बचे हैं जो आर्थिक रूप से गरीब, अक्षम हैं। बीमारी, आपात स्थिति में मरीजों को सड़क तक लाने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उन्होंने गांव के लिए जल्द सड़क बनवाने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं पीएमजीएसवाई के ईई एके बर्मन का कहना है कि कोट अमोड़ी के लिए सड़क का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसे मंजूरी मिलने पर सर्वे, निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed